गुरुवार, 5 सितंबर 2013

दिलजले शेर


फटा दिल, शैलाब अश्को का बहा
परवरदीगार ! बेमुरौवत रहनुमाओ की सज़ा
क्यू दी तूने अपने खिदमतगारो को


हर बार सोचता हू की दिल की बात ज़ुबान पे ना आए
कम्बख़्त चेहरा ज़ुबान बन कह देता हर राजे दिल जमाने से




चंचल शोख निगाहों से ना तीर चलाओ ये जालिम
दिल के टुकड़ों पर पग रख यूँ, ना मुस्काओ ये जालिम........उमेश...



ज़लज़ला हैं यादें वजूद तक हिला देती है ये,
सफ़र है जिंदगी का जब तक आती हीरहेंगी ये. ...उमेश श्रीवास्तव...
..

चुपके से हमने उनको दिल के करीब रख लिया
बापरदा रखा था जिन्होने, खुद को खुद ही से. अब तलक......उमेश श्रीवास्तव.....


फटा दिल, शैलाब अश्को का बहा
परवरदीगार ! बेमुरौवत रहनुमाओ की सज़ा
क्यू दी तूने अपने खिदमतगारो को.....उमेश श्रीवास्तव.....

हर बार सोचता हू की दिल की बात ज़ुबान पे ना आए
कम्बख़्त चेहरा ज़ुबान बन कह देता हर राजे दिल जमाने से .....उमेश श्रीवास्तव..

सत वचन



कोई काम शुरू करने से पहले, स्वयम से तीन प्रश्न कीजिये – मैं ये क्यूँ कर रहा हूँ, इसके परिणाम क्या हो सकते हैं और क्या मैं सफल होऊंगा. और जब गहरई से सोचने पर इन प्रश्नो के संतोषजनक उत्तर मिल जायें,तभी आगे बढें


-किसी भी कार्य को प्रारंभ करने पहले यह आत्ममंथन करना चाहिए कि हम उसके लिये या वह हमारे लिये उपयुक्त है कि नहीं। अपनी शक्ति से अधिक का कार्य और कोई वस्तु पाने की कामना करना स्वयं के लिये ही कष्टदायी होता है।
जो पहले निश्चय कर के फिर कार्य का आरम्भ करता है ,कार्य के बीच मे नहीं रुकता ,समय को व्यर्थ   नहीं जाने देता और मन को वश मे रखता है ,वही पंडित कहलाता है !..... विदुर


जो विश्वास पात्र नहीं है उसका तो विश्वास करें ही नहीं ,किन्तु जो विश्वासपात्र है उस पर भी अधिक विश्वास ना करें !..... विदुर



मिटटी के बंधन से मुक्ति पेड़ के लिए आज़ादी नहीं है
.... रबिन्द्रनाथ टैगोर
हरि बिनु तेरो को न सहाई।
काकी मात-पिता सुत बनिता, को काहू को भाई॥

धनु धरनी अरु संपति सगरी जो मानिओ अपनाई।
तन छूटै कुछ संग न चालै, कहा ताहि लपटाई॥

दीन दयाल सदा दु:ख-भंजन, ता सिउ रुचि न बढाई।
नानक कहत जगत सभ मिथिआ, ज्यों सुपना रैनाई॥
जगत में झूठी देखी प्रीत।
अपने ही सुखसों सब लागे, क्या दारा क्या मीत॥

मेरो मेरो सभी कहत हैं, हित सों बाध्यौ चीत।
अंतकाल संगी नहिं कोऊ, यह अचरज की रीत॥

मन मूरख अजहूँ नहिं समुझत, सिख दै हारयो नीत।
नानक भव-जल-पार परै जो गावै प्रभु के गीत

तन रहीम है कर्म बस, मन राखो ओहि ओर।
जल में उल्टी नाव ज्यों, खैंचत गुन के जोर।

शरीर तो कर्म के फल के नियंत्रण में है पर मन को भगवान की भक्ति में लीन रखा जा सकता है। जैसे जल में उल्टी नाव को रस्सी से खींचा जाता है वैसे ही मन को भी खींचना चाहिए।
जब मैं था तब हरि‍ नहीं, अब हरि‍ हैं मैं नाहिं।
प्रेम गली अति सॉंकरी, तामें दो न समाहिं।।

प्रेम न बाड़ी ऊपजै, प्रेम न हाट बिकाय।
राजा परजा जेहि रूचै, सीस देइ ले जाय।।
...

सुभाषित-2




व्यसने मित्रपरीक्षा शूरपरीक्षा रणाङ्गणे भवति |
विनये भॄत्यपरीक्षा दानपरीक्षाच दुर्भिक्षे ||

Friendship of a friend is tested in our bad times, the warrior's heroism is tested in a war, a servant's test lies in his good attitude towards the owner and a donor's test is at the time of drought.



कर्तव्यम् आचरं कामम् अकर्तव्यम् अनाचरम् |
तिष्ठति प्राकॄताचारो य स: आर्य इति स्मॄत: ||
A person who does the things which are to be done and who doesn't do the things which are not to be done; a person who sticks to rational behaviour (or behaves rationally), is called "Arya".
2

नमन्ति फलिनो वॄक्षा नमन्ति गुणिनो जना: |
शुष्ककाष्ठश्च मूर्खश्च न नमन्ति कदाचन ||
The branches of a tree with full of fruits bend towards the earth (Due to the weight of the fruits). In the same way good people are also modest ('namra') towards the other people. But the unwise people ('murkha') are like a dry stick which never bends (They do not show respect for others).


लालयेत् पंच वर्षाणि दश वर्षाणि ताडयेत् |
प्राप्ते तु षोडशे वर्षे पुत्रे मित्रवदाचरेत् ||
First line - Till the son is five years old one should pamper him. When he crosses five till he becomes 10 he should be spanked. (Tadayet means to spank) in reality those are the years when one needs to discipline him. Line -2 However, when he turns 16, he should be treated like a friend. ( Means he should feel that he is grown up and his opinion matters, which can happen when he is treated like a friend.)

प्रियदर्शन

प्रियदर्शन




मन की अन्तह्तम गहराई से
उच्च्छवासित है मधुर हास
अधर मुकुल पुष्पित है जिससे
छाया तन मन पर मधुमास

केश राशि घन चूम कपोल
करते शशि से मधुकर रास
सर से सरक उतन्ग मध्य
चुनरी ने चुना सुकोमल वाश

स्पन्दित हिय कंपित साँसे
सरिता की कलरव का आभास
झुकझुक कटि से उठती तरुणी
स्तब्ध रुकी सरिता जल राशि

चंचल दृग उन्मुक्त रूप से
बुझा रहे पी की हर प्यास
आज अलौकिक प्रेम प्रभा ने
किया विरह तिमिर का नाश

..उमेश श्रीवास्तव...05.04.1992..

सुभाषित



कार्येषु दासी करणेषु मन्त्री
रुपेषु लक्ष्मी क्षमया धरित्री
भोज्येषु माता शयनेषु रम्भा
षट्कर्मयुक्ता कुलधर्मपत्नी
Servant in tasks, minister in execution, Godess Lakshmi in beauty, Mother Earth in forgiveness, mother in feeding, rambhaa(Like a Harlot) in bed - union of (these) six actions is a dutiful wife.




वित्तेन रक्ष्यते धर्मो विद्या योगेन रक्ष्यते
मृदुना रक्ष्यते भूपः सत्स्त्रिया रक्ष्यते गृहम्

Virtue is protected by wealth; knowledge is guarded by practice; gentleness protects a king; a home is secured by an excellent lady.

कुग्रामवासः कुजनस्य सेवा
कुभोजनं क्रोधमुखी च भार्या
मूर्खश्च पुत्रो विधवा च कन्या
दहन्ति चैतानि जनं विनाग्निम्
Life in an ill-fated village, serving the evil, banal food, a wrathful wife, imbecile son, also a widowed daughter - these burn one without even the requirement of fire.

अश्वस्य भूषणं वेगं मत्तं स्याद्गजभूषणम्
चातुर्यं भूषणं नार्या उद्योगं नरभूषणम्
Speed is a horse's adornment; jaggedness suits well for an elephant; prudence is an adornment for a woman; a profession is an adornment for a man.

विद्या मित्रं प्रवासेषु भार्या मित्रं गृहेषु च
व्याधितस्यौषधं मित्रं धर्मो मित्रं मृतस्य च

Knowledge is a friend when on journey; wife is the friend at home; medicine is the friend of the sick; virtue is the friend of the dead.

विषादप्यमॄतं ग्राह्मं बालादपि सुभाषितम् |
अमित्रादपि सद्वॄत्तं अमेध्यादपि कांचनम् ||
nectar is acceptable even if it is found in poison. learn about good thought (subhashita) even from children accept good qualities even from enemy and accept gold even if it is found in a dirty place.

उत्साहो बलवानार्य नास्त्युत्साहात्परं बलम् |
सोत्साहस्य च लोकेषु न किंचिदपि दुर्लभम् ||
A person with enthusiasm is a powerful person. There is nothing as powerful as enthusiasm. nothing is impossible ('durlabhah' literally means unachievable) to an enthusiastic person. This subhashit says "If there is a will, there is a way." Nothing is impossible; one must push it till the end.

परोपदेशवेलायां शिष्टा: सर्वे भवन्ति वै |
विस्मरन्तीह शिष्टत्वं स्वकार्ये समुपस्थिते ||
People become intelligent to give the advice ('upadesh') to other's when they are in distress. But the people forget that same intelligence while they themselves are in the difficulty.

घटं भिन्द्यात् पटं छिन्द्यात् कुर्याद्रासभरोहणम् |
येन केन प्रकारेण प्रसिद्ध: पुरुषो भवेत् ||
by breaking the pots. tearing off the cloths, (or) by riding on a donkey. by hook or by crook, person should become popular. In this Subhashit, Subhaashitkar is describing those people, whose aim is just to become popular by any means. If we look around in our society, we will find plenty of them. A few people are always engaged in these "ghaTam bhindyAt" types of activities and by that they earn fame, they've got nothing else to bank on. Obviously Subhaashitkar is asking us to check whether we are doing anything like that.


वॄश्चिकस्य विषं पॄच्छे मक्षिकाया: मुखे विषम् |
तक्षकस्य विषं दन्ते सर्वांगे दुर्जनस्य तत् ||
scorpion's poison is in its tail, bee's poison is in its mouth. snake has poison in its teeth. (but) a wicked person has it (poison) everywhere in his body.

मॄगा: मॄगै: संगमुपव्रजन्ति गावश्च गोभिस्तुरंगास्तुरंगै: |
मूर्खाश्च मूर्खै: सुधय: सुधीभि: समानशीलव्यसनेषु सख्यं ||
Deer follow deer, cows follow cows, horses follow horses (like that) fool people follow fools, and wise people go after wise. (good) friendship develops among those who have similar character and hobbies.

सुभाषित

संस्कृत सुभाषित 


सप्त दोषा सदा राजन् हातव्या व्यसनोदयाः
प्रायशो यैर्विनश्यन्ति कृतमूला अपीश्वराः।
स्त्रियोऽक्षाः मृगया पानं वाक्पारुष्यं च पंचमं
महच्च दण्डपारुष्यं अर्थदूषणमेव च ॥

The following seven bad habits will lead to the downfall of even a well-established king. Women, gambling, hunting, intoxicating drinks, use of harsh words, inflicting very harsh punishment for minor offences and misuse of the treasury.




षट् दोषा: पुरुषेणेह हातव्याः भूतिमिच्छता ।
निद्रा तन्द्रा भयं क्रोधः आलस्यं दीर्घसूत्रिता ॥

One who desires to be prosperous and happy should give up these six faults , namely, excessive sleep, sluggishness, fear, anger, laziness and procrastination in decision-making.
अष्टा गुणा: पुरुषं दीपयन्ति
प्रज्ञा च कौल्यं च दमः श्रुतश्च ।
पराक्रमश्चाबहुभाषिता च
दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च ॥
Intelligence, noble birth, control of the senses, learning, valour, control on speech (not being talkative), giving to others according to one’s capacity and gratefulness – these eight qualities adorn a person.

द्वे कर्मणी नरः कुर्वन्नस्मिंल्लोके विरोचते।
अब्रुवं परुषं कश्चित् असतोऽनर्चयंस्तथा ॥

By doing two things, namely, not speaking harsh words and not flattering or giving respect to bad characters, one would shine in this world.

क्षिपत्यन्यान् हि दोषेण वर्तमान स्वयम् तथा।
यश्च क्रुद्धत्यनीशानः स च मूढतमो नरः॥

That one is the greatest fool who finds fault with others when he himself has such faults and who gets angry when he himself has no control over the one at whom the anger is directed.

सर्प दुर्जनयोर्मध्ये वरं सर्पो न दुर्जनः 
सर्पं दंशति कालेन दुर्जनस्तु पदे पदे.
If one has to choose between a snake and a mischievous person, better choose a snake, because a snake bites occasionally (only on being provoked) whereas a mischievous person harms every now and then (even without provocation).

प्रत्यक्ष कवि काव्यं च रूपं च कुलयोषितः
गृहवैद्यस्य विद्या न कस्मैचित्यति रोचते .
The poetry of a contemporary and easily available poet, the beauty of one's own wife, and the family doctor's expertise in treating diseases, is hardly ever appreciated and liked by people.

विद्वानेन विजानाति विद्द्वज्ज्न्परिश्रमम् .
न हि बन्ध्या विजानाति गुर्वी प्रसववेदनाम्.
Only a learned persons knows how much effort a person has to make to become a learned person. So also a barren woman does not know how much pain a pregnant woman has to bear during child-birth.

कर्मयोगी

कर्मयोगी 


चिलचिलाती धूप
दावानल सी फैली हुई
रेंगते से तन
प्राणियों के
भटकते, इधर उधर
जिजीविषा की चाह ले
जलती हुई जल बिन


कलरव विहीन दरख़्त
पथिक से सूनी छाँव को सज़ा
पलक पाँवड़े बिछा
निरखते पथ
वीरान से जो पड़े


शुष्क सरिता
आँचल में समेटे रेत बालू
पत्थरों के टूटे कण
देखती है राह, कब
कल-कल,कर बहेगी
वेग ले बरखा जल धार का


पर
कर्म राह का इक पथिक
है जुटा
मरु भूमि सी तपती
धरा के उस खंड पर
जिस पर कभी उसने उगाई थी
फसल,
कर्म के पथ पर अकेला चल


ना चाह उसकी ,कि
उसे कब क्या मिलेगा
ना आश उसको
झट कोई सुमन खिलेगा


पर यह जताना चाहता आदित्य को
कि तपन बस उसमे नही
उसमे भी है
तप कर ही निखरता स्वर्ण तो
तपने की चाहत
बस उसमे ही नही
उसमे भी है

ज्यूँ प्रण किए हो
वह धरा के धूल कण से
लिपटा हुआ
तेज के श्वेद सागर मे समा
 धरा की हरीतिमा को
अपने तप से
हर हाल में छीन वापस लाएगा
वह प्राणियों के प्राण को
चैतन्य करने
रवि तेज से भी
नीर बहा ले आएगा

उमेश कुमार श्रीवास्तव