शुक्रवार, 4 जून 2021

अजश्र श्रोत मैं मीठे जल का,
शीतलता का, मुझमें है वास
अर्क भूत झोलकिया भी मुझमें
माखन सा, है स्निग्ध   गात ၊






हे पलास


हे पलास


हे पलास
तुम अद्भुत हो
सुन्दर
मोहक
चित्ताकर्षक
तप-भंगी
मोहिनी
उर्वशी हो
मादक - मदन
भूल मादकता
रीझ रीझ 
त्यागे चंचलता
ऐसी सूरत
के धनी हो
रति के अंगों सी कोमलता
भाव-भंगिमा की चंचलता
पाषाण ह्रदय स्पन्दित हो जाये
रसराज रसों के
आगार धनी हो
हे पलास
तुम अद्भुत हो ၊

उमेश कुमार श्रीवास्तव
शिवपुरी , दिनांक ४.६.२१


बुधवार, 2 जून 2021

शाश्वत सत्य

शाश्वत सत्य

बिदा होना है जब जिसको बिदा वो हो ही जायेगा,
पकड़ता क्यूं है, यूं बाहें, नही तू रोक पायेगा ၊

मुसाफिर था मुसाफिर है, चलना ही वो बस जाने ,
उसे तू रोकता क्यूं है, पलट वो फिर न आयेगा ၊

अरे तू रो रहा क्यूं है , उसे क्या जानता था तू !
जो माटी मानता अपनी , उसे वो छोड़ जायेगा ၊

अंधेरे से वो आया था  वहीं वह लुप्त हुआ अब है
उजाले में खड़ा तू है, तू कैसे देख पायेगा ၊

यहां सब यायावर, न कोई संगी साथी है ,
तू अपना ध्येय नियत कर ले, धरा से तू भी जायेगा ၊

उमेश कुमार श्रीवास्तव
शिवपुरी, दिनांक ०३.०६.२०२१

शुक्रवार, 28 मई 2021

शेर

जिन्दगी का हरदम, रहा, अलग ही फ़लसफा,
हद में रह नहीं सकते , बाहर निकल नहीं सकते ၊

जो जाग जाये खल्क ख़ुदा की रज़ा समझो
अभी तक तो यहां सब ने , सो कर गुजारी है ၊

तू मांगता क्यूं है , ख़ुदा तुझमें घर किये बैठा
ज़रा मानिन्द खुद के ही ,नज़र फेर जो तू ले ၊

....उमेश , शिवपुरी २८.०५.२१
फलसफा - दर्शन , ज्ञान
खल्क - किस्मत , भाग्य
रज़ा - इच्छा , मर्जी

गुरुवार, 20 मई 2021

वह एकाकी उड़ता वक
तकता, जल बिन, सूनी धरती
चला जा रहा उड़ता तकता
शुभ्र परों व व्यथित दृगों से,
म्लान धरा को  ၊

जल बिन सूनी हर काया है ,
पाषाण सदृष्य फिर हर माया है,
स्पन्दन है , पर रस विहीन सभी
जीव चाराचर सम्पूर्ण धरा पर ၊

उड़ा जा रहा टकटकी लगाये
मृदुता कहीं नजर न आये
सूखी निर्झरणी सूखे ताल
गिरि उपवन सब विह्वल





सोमवार, 17 मई 2021

रुबाई

चश्मो में चमकी तब्बस्सुम जो देखी 
मेरी जिंदगी मुस्कुराने लगी
रुखसार पे तेरी हया जो  देखी 
ये  जिंदगी  गुनगुनाने  लगी
लबो की तेरी गुलाबी ओ रंगत  
मुझमें फिर जुनू है जगाने लगी
क्या कहूँ क्या कहूँ क्या कहूँ ऐ जानम 
ख्वाबो में भी तू जो जगाने लगी
                                                                    उमेश श्रीवास्तव

रसराज "रति"(श्रृंगार

रसराज "रति"(श्रृंगार)

हम हास करें या क्रोध करें,
भयभीत रहें या उत्साह भरें,
विस्मित हो  कर बस शोक करें,
जुगुप्सीत हो कर निवेद करें ,
पर, भूल सके क्या रति रस को,
रसराज यही, आनन्द भरे ၊

जग कारक रसराज रति
मोहक,उर्जित,उन्माद जनक
पालक , मारक ,उद्धारक , रति
है ,अजर अमर अविनाशक ၊

 
आगार नहीं, जग कण कण को
श्रृंगार बिना इस वसुधा  पर
रसराज बिना रस हीन धरा
हर प्राण लगे मरु रज कण से ।

मन्मथ मथे मथनी सम
निर्जीव,सजीव सभी कण को
मकरंद बने, सुरभित चहुंदिश
अजर रहे रस भीगत जो ।

उमेश कुमार श्रीवास्तव
इन्दौर , दिनांक १८. ०५ . २०२०